दिवाली पर शहर से लेकर सीमावर्ती इलाके सुरक्षा घेरे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस तथा दिवाली पर शहर से लेकर सीमावर्ती इलाके कड़ी सुरक्षा घेरे में रहेंगे। इन इलाकों में भारी फोर्स की तैनाती की गई है। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की कड़ी नजर होगी। खासतौर पर सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और भीड़भाड़ वाले बाजारों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है।
मंदिरों तथा अन्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही बार्डर इलाके में बीएसएफ को और अधिक सतर्कता बरतने को कहा गया है। रेलवे स्टेशन पर एसएसपी जीआरपी के नेतृत्व में सोमवार को ट्रेनों में तलाशी अभियान चलाया गया। डॉग स्क्वायड की टीम ने यात्रियों के सामानों की जांच की।
संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स की ओर से लगातार अपने सामान की देखरेख करने तथा लावारिस सामान से सचेत रहने के बारे में एनाउंसमेंट कर बताया जा रहा है। एयरपोर्ट में अंदर बाहर कड़ा पहरा है। बस स्टैंड पर पुलिस सख्त इंतजाम के दावे कर रही है, लेकिन वहां एकाध पुलिसकर्मी ही दिख रहे हैं।
बाजारों में आज वाहनों की आवाजाही पर रोक
धनतेरस पर एक साथ लोग खरीदारी करने के लिए बाजारों में निकलेंगे। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या होगी। इससे निबटने के लिए प्रमुख बाजारों में वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी।
रघुनाथ बाजार, पंजतीर्थी, पुरानी मंडी, परेड, रेजीडेंसी रोड, कनाल रोड, ज्यूल चौक, तालाब तिल्लो, सतवारी, नई बस्ती, अप्सरा रोड, गोल मार्केट, ओकाफ मार्केट, जैन बाजार, मोती बाजार, पक्का डंगा, सिटी चौक, राजपुरा, राजिंद्र बाजार आदि बाजारों में ट्रैफिक मूवमेंट पर पाबंदी रहेगी। यहां केवल दोपहिया वाहन ही आ जा सकेंगे।
दिवाली पर फायरिंग कर सकता है पाकिस्तान
पिछले साल सीमांत इलाकों में पाक की ओर से की गई गोलाबारी के मद्देनजर इस बार भी आशंका जताई जा रही है कि दिवाली पर फायरिंग हो सकती है। इसके लिए पहले से एहतियात बरतने को कहा गया है। केंद्र सरकार की ओर से भी एडवाइजरी भेजकर राज्य सरकार को इस बाबत सचेत किया गया है।
उत्तम चंद, एसएसपी