{"_id":"e76570a222c073b13547be55f8a9d525","slug":"high-security-arrangement-in-srinagar-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्ती के रस्म-ए-चाहरुम पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्ती के रस्म-ए-चाहरुम पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के रस्म-ए-चाहरुम रविवार को उनके पैतृक गांव बिजबिहाड़ा में होगा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद पर पुलिस ने सुरक्षा के खास प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
पीडीपी प्रवक्ता के अनुसार सोनिया गुपकार स्थित मुफ्ती के आवास पर दोपहर तीन बजे पहुंचेंगी और महबूबा मुफ्ती से मुलाकात कर शोक व्यक्त करेंगी। वह श्रीनगर से शाम 4 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बिजबिहाड़ा स्थित दारा शिको पार्क में रस्म-ए-चाहरुम पर उनका फातिहा पढ़ा जाएगा। इस मौके पर पार्टी वर्कर, रिश्तेदार, राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहेंगी। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने रूट प्लान बनाया है। इसके तहत किसी भी भारी वाहन को दोपहर दो बजे से पहले श्रीनगर से काजीगुंड तक हाईवे पर चलने की अनुमति नहीं होगी और न ही कोई भी वाहन इस मार्ग पर पार्किंग कर सकेगा। डल गेट से श्रीनगर आने वाली गाड़ियों को गुपकार से हटकर दूसरा मार्ग चुनने को कहा गया है।