फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   high security arrangement in srinagar

श्रीनगर में हो सकता बड़ा आतंकी हमला!

Thu, 13 Aug 2015 10:20 AM IST
Updated Thu, 13 Aug 2015 10:20 AM IST
विज्ञापन
high security arrangement in srinagar

कश्मीर घाटी में पिछले करीब एक सप्ताह के भीतर आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पहले घाटी के उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से सटी एलओसी पर घुसपैठ के प्रयासों में बढ़ोतरी और फिर दक्षिणी कश्मीर में मुठभेड़ों और अन्य आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी साफ इशारा करती हैं कि आतंकी अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए क्या कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
वहीं पहले उत्तर और फिर दक्षिण कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए श्रीनगर शहर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कवच और मजबूत कर दिया गया है क्योंकि अंदेशा यह लगाया जा रहा है कि अब आतंकी श्रीनगर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देकर श्रीनगर में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन


जहां एक ओर सेना के 15 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रता साहा ने इस बात को कबूला है कि उत्तरी कश्मीर में खासकर कुपवाड़ा सेक्टर में आतंकियों द्वारा  घुसपैठ के प्रयासों में तेजी लाई गई है और अब तक इस वर्ष में ही 12 घुसपैठ के बड़े प्रयास किए गए जिनमें 19 आतंकियों ढेर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दक्षिणी कश्मीर में हाल ही की आतंकी मुठभेड़ों को देख यह साफ होता है कि आतंकवाद के ग्राफ में बढ़ोतरी हुई है। खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट्स के आधार पर श्रीनगर  शहर के साथ साथ शहर के आस पास के इलाकों में सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रखा गया है।

आतंकी श्रीनगर में दे सकते हैं किसी घटना को अंजाम

high security arrangement in srinagar

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हे अंदेशा है कि आतंकी श्रीनगर में किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं ताकि अपनी मौजूदगी दर्ज करवा सके। उन्होंने बताया कि इस सबको ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

अधिकारी के अनुसार श्रीनगर के लगभग सभी संवेदनशील इलाकों में गश्त बड़ा दी गई है और कई जगहों पर नाके भी लगाए गए हैं जहां हर संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेकर उसे जाने दिया जाता है।
        
उन्होंने यह भी बताया कि इसके अलावा श्रीनगर में दाखिल होने वाले लगभग सभी रास्तों से आने वाले हर संदिग्ध  वाहन की तलाशी ली जा रही है। उनके अनुसार शहर की सभी महत्वपूर्ण बिल्डिंग और दफ्तरों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

खासकर नागरिक सचिवालय और हाई कोर्ट के आस पास। उन्होंने बताया कि पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा एजंसियां भी शहर की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाए रखने में जुटी हुई हैं।

गौरतलब है कि घाटी में पैदा हालातों और खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट्स को ध्यान में रखते हुए आने वाले कुछ दिन खासकर 15 अगस्त तक सुरक्षा एजेंसियों के लिए काफी महत्वपूर्ण होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed