फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   high profile meeting regarding security of amarnath yatra

अमरनाथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर हाईप्रोफाइल मीटिंग

Wed, 24 Jun 2015 11:24 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 24 Jun 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
high profile meeting regarding security of amarnath yatra

केंद्रीय गृह मंत्रालय के विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) अशोक प्रसाद और संयुक्त सचिव (के) रजीत पुनहानी ने पुलिस महानिदेशक के साथ श्रीनगर पुलिस मुख्यालय में बैठक कर अमरनाथ यात्रा पर देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को किए गए प्रबंधों पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही केंद्रीय सचिवों ने डीजीपी को सुरक्षा संबंधी कुछ विशेष सुझाव भी दिए।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि केंद्रीय विशेष सचिव अशोक प्रसाद रियासत के पुलिस महानिदेशक भी रह चुके हैं। जबकि केंद्रीय सचिव पुनहानी गृह मंत्रालय में कश्मीर मामलों के इंचार्ज हैं। केंद्रीय सचिवों से बैठक से पहले बुधवार को डीजीपी ने पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों और खुफिया एजेंसियों के अफसरों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें सुरक्षा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार किया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दोनों यात्रा मार्ग पर जगह-जगह स्कैनिंग मशीनें लगाई जाएंगी ताकि शरारती तत्व अप्रिय घटना को अंजाम न दे सकें। इस दौरान डीजीपी ने सुरक्षा तैयारियों के संबंध में बनाई गई योजना को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के लिए बालटाल और चंदनबाड़ी मार्ग में उचित स्थानों पर स्कैनिंग मशीनों की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने यात्रा कैंपों में ज्वाइंट कंट्रोल रूप और आपदा प्रबंधन व्यवस्था की भी जानकारी ली। दोनों यात्रा मार्गों पर डाग स्क्वायड और पर्वतीय बचाव टीमों के लिए स्थानों के चयन पर भी विचार किया गया। डीजीपी ने अफसरों को सख्य हिदायत दी कि बिना उचित परमिट वाले यात्रियों को यात्रा करने की इजाजत न दी जाए।


प्रभावशाली ट्रैफिक प्रबंधन
डीजीपी ने जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर से लेकर आधार शिविरों तक ट्रैफिक प्रबंधन की प्रभावशाली व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम करने पर विचार किया गया। उन्होंने अफसरों को रोजाना ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा करने को कहा। वाहनों की पार्किंग तय स्थानों पर ही करवाने के लिए कड़ाई करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed