फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   High Court sought report from government on security of separatists

अलगाववादियों की सुरक्षा पर मांगी रिपोर्ट, चार हफ्ते में सरकार कोर्ट में हलफनामा करे पेश

Fri, 29 Mar 2019 03:27 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 29 Mar 2019 03:27 AM IST
विज्ञापन
High Court sought report from government on security of separatists
फाइल फोटो
अलगाववादियों को दी जाने वाली सुरक्षा पर हाईकोर्ट ने सरकार से समग्र स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। कहा गया कि चार हफ्ते के भीतर सरकार कोर्ट में हलफनामा पेश करे। 
विज्ञापन


दीवाकर शर्मा की ओर से कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें अलगाववादी नेताओं से सुरक्षा वापस लेने की मांग की गई थी। सिर्फ अलगाववादी ही नहीं, जो लोग देश विरोधी बातें करते हैं, ऐसे लोगों से भी सुरक्षा वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन


वीरवार को चीफ जस्टिस गीता मित्तल और जस्टिस सिंधु शर्मा वाली खंडपीठ ने सीनियर एडवोकेट सुनील सेठी की एडवोकेट वहिद चौधरी के साथ और सरकार की तरफ से डिप्टी एडवोकेट जनरल रमन शर्मा की दलीलें सुनीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बताया गया कि सुरक्षा वापस लेने के लिए कई आर्डर पास हुए हैं। दलीलें सुनने के बाद खंडपीठ ने आदेश दिया कि चार हफ्तों के भीतर कोर्ट में हलफनामा पेश कर समग्र रिपोर्ट पेश करें। इसमें वो सब कुछ शामिल होना चाहिए। जो इस मामले से जुड़ी याचिका में शामिल है। याचिका में कहा गया कि 90 के दशक से ही रियासत में युद्ध जैसे हालात हैं। 


जिनको बढ़ावा देने के लिए अलगाववादी काम कर रहे हैं। इन लोगों की वजह से आतंकवाद फल-फूल रहा है, लेकिन हम इनको सुरक्षा दे रहे हैं। जो लोग हमेशा देश के खिलाफ बोलते हैं। ऐसे लोगों से सुरक्षा वापस लेनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed