फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   high court Answers sought from chairman

हाईकोर्ट ने कटड़ा-बनिहाल रेलवे लाइन की सुरक्षा पर उठाए सवाल

Thu, 28 Jan 2016 01:27 PM IST
Updated Thu, 28 Jan 2016 01:27 PM IST
विज्ञापन
high court Answers sought from chairman

दिल्ली हाईकोर्ट ने कटड़ा-बनिहाल रेलवे लाइन सुरक्षा पर उठाए गए सवाल को गंभीरता से लिया है। अदालत ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन तथा इससे जुड़े अन्य सदस्यों को शपथपत्र सहित जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है कि क्या सुरक्षा संबंधी किए गए सर्वे से वे पूरी तरह से संतुष्ट हैं या नहीं।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति बीडी अहमद व संजीव सचदेव की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि यह रेल प्रोजेक्ट काफी महत्वपूर्ण व संवेदनशील है। याची ने सुरक्षा के मुद्दे को लेकर कई अहम सवाल उठाए हैं और उसकी अनदेखी नहीं की जा सकती।
विज्ञापन


अदालत ने केंद्र सरकार के तर्क सुनने के बाद कहा कि यदि प्रोजेक्ट पूर्ण रूप से सुरक्षित है और इसे पूरी तरह से सुरक्षा मापदंडों की कसौटी पर खरा उतरने के बाद ही शुरू किया गया है तो उचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे लाईन बिछाने के सुरक्षा मापदंडों से हाईकोर्ट संतुष्ट नहीं

high court Answers sought from chairman

अदालत ने कहा कि वे यह देखना चाहते हैं कि क्या याचिका में लगाए गए आरोप ठीक है या नहीं।

अदालत ने बोर्ड चेयरमैन व अन्य को दो सप्ताह में स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि क्या रेलवे लाईन बिछाने के लिए किए गए सर्वे तथा सुरक्षा मापदंड से वे पूरी तरह से संतुष्ट है या नहीं।

खंडपीठ कश्मीर जाने के लिए बनाई जा रही 125 किलोमीटर लंबी विवादित कटड़ा-बनिहाल रेलवे लाइन संबंधी याचिका पर सुनवाई कर रही है। याचिकाकर्ता एनजीओ सीपीआईएल के अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने अदालत को बताया कि  इस प्रोजेक्ट को लेकर 2009 में हुए सर्वे को खारिज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed