{"_id":"5f6665298ebc3e74a84092ac","slug":"high-and-higher-secondary-school-to-open-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में आज से खुलेंगे हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल, एसओपी का सख्ती से पालन के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में आज से खुलेंगे हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल, एसओपी का सख्ती से पालन के निर्देश
Mon, 21 Sep 2020 01:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:45 AM IST
सार
- शिक्षा निदेशक ने मुख्य शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से स्कूल प्रशासन को जारी किए निर्देश
- 50 फीसदी स्टाफ ही आएगा, अभिभावकों की सहमति से विद्यार्थियों के लिए आने का विकल्प
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना महामारी के चलते बंद स्कूलों को खोलने की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। केंद्र की गाइडलाइन के तहत 21 सितंबर से हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों को खोला जाएगा। नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी स्वैच्छिक रूप से स्कूल में आ सकेंगे। इसे लेकर सरकारी और निजी स्कूलों ने तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक जम्मू अनुराधा गुप्ता ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों, जोनल शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से स्कूल प्रिंसिपल व हेडमास्टर को पत्र जारी कर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन
स्कूल प्रशासन कोविड संबंधी एसओपी का सख्ती से पालन करेंगे। इसमें कोताही होने पर कार्रवाई भी की जाएगी। एसओपी के तहत केवल रेड जोन से बाहर स्कूल ही खुलेंगे। शिक्षण और गैर शिक्षण स्टाफ की 50 फीसदी हाजिरी होगी।
विज्ञापन
स्टाफ सदस्य ऑनलाइन पढ़ाई, टेलि काउंसलिंग व अन्य कार्य ही करेंगे। विद्यार्थी स्वैच्छिक रूप से स्कूल आ सकते हैं लेकिन उनके लिए अभिभावकों की लिखित में सहमति अनिवार्य होगी।