{"_id":"5acce2f34f1c1bd83d8b45d7","slug":"high-alert-on-ib-and-loc-after-martyrdom-of-two-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जवानों की शहादत के बाद आईबी और एलओसी पर हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जवानों की शहादत के बाद आईबी और एलओसी पर हाई अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Updated Tue, 10 Apr 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक की गोलाबारी में दो जवानों की शहादत के बाद एलओसी और आईबी पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सेना और बीएसएफ ने गश्त बढ़ा दी है और सीमा पर अतिरिक्त मुस्तैदी बरतने के आदेश दिए गए हैं। कठुआ के पहाड़पुर से लेकर पुंछ तक सेना और बीएसएफ की बख्तरबंद गाड़ियों से सीमा पर गश्त की जा रही है। पाक सेना का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भी जवानों को खुली छूट दी गई है।
एलओसी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रक्षा सूत्रों के अनुसार सचिवालय मूव और श्री अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के लिए सीमा पार से आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। पाक सेना भी आतंकियों की घुसपैठ के लिए सहयोग कर रही है। मौसम बिगड़ने के दौरान ही पाक ने सुंदरबनी के केरी सेक्टर में गोलाबारी की और दो भारतीय जवानों को शहीद कर दिया।
पुलिस ने भी सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकों को मुस्तैद कर दिया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में हर आने जाने वाले की तलाशी ली जा रही है। ग्रामीणों को भी कहा गया है कि वह किसी भी अनजान व्यक्ति को देखे जाने की सूचना पुलिस को दें। गाड़ियों की जांच भी की जा रही है। ग्रामीणों को भी तारबंदी के करीब शाम के समय पास नहीं जाने के आदेश दिए गए हैं। सेना के बंकरों से ही सीम पार पैनी नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।