{"_id":"5d52706fa6d50be6f838a2e82768f65e","slug":"high-alert-in-srinagar-after-millitant-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: हाई अलर्ट, जगह-जगह नाके लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: हाई अलर्ट, जगह-जगह नाके लगे
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 30 Nov 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर शहर के लाल चौक पर शनिवार को हुए ग्रेनेड हमले ने सुरक्षा एजेंसियों को और चौकसी बरतने पर मजबूर कर दिया है। श्रीनगर शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जगह-जगह नाके लगाकर पुलिस और सेना द्वारा तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों के पास जो सूचनाएं हैं उसके मुताबिक आतंकी अपनी गतिविधियों में और बढ़ोतरी करने के प्रयास में हैं ताकि लोगों को घाटी में चल रही चुनावी प्रक्रिया से दूर रखा जा सके।
विज्ञापन
सेना के एक अधिकारी के अनुसार, घाटी में आतंकी अपनी मौजूदगी के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं लेकिन सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बरती जा रही चौकसी के चलते उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार, घाटी में पहले चरण के चुनाव में करीब 70 प्रतिशत मतदान होने के बाद आतंकी खेमों में बौखलाहट सी है और वह चुनावी प्रक्त्रिस्या में खलल डालने का पूरा प्रयास करेंगे। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए सभी सुरक्षा एजेंसियों को और चौकसी बरतने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
श्रीनगर शहर के एसएसपी अमित कुमार ने बताया कि इस घटना के बाद पूरे श्रीनगर शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। श्रीनगर शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी दी गई है।
साथ ही शहर में जगह-जगह नाके लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही है ताकि ऐसी घटनाओं पर नकेल कसी जा सके।