फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   high alert in peer panjal

पीर पंजाल के दक्षिणी हिस्से में भी बढ़ेगी चौकसी

Sun, 07 Aug 2016 06:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 07 Aug 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
high alert in peer panjal
सेना के जवान - फोटो : PTI
घाटी के बाद जम्मू संभाग संभाग तक पहुंची हिंसा की आंच के मद्देनजर पीर पंजाल के दक्षिणी हिस्से में सुरक्षा और चौकस होगी। व्हाइट नाइट कोर के जनरल अफसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल आरआर निंभोरकर की अध्यक्षता में आयोजित कोर ग्रुप सिक्योरिटी बैठक में सुरक्षा एजेंसियों में समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


बैठक में पीरपंजाल पर्वतीय शृंखला के दक्षिणी भाग में स्थित आठ जिलों में एहतियातन सुरक्षा बढ़ाने पर चर्चा की गई। नागरिक प्रशासन, बीएसएफ, सीआरपीएफ और पुलिस के आला अफसरों ने मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य पर मंथन किया। जीओसी आरआर निंभोरकर ने कहा कि सुरक्षा से जुड़ी एजेंसियों के बीच तालमेल के स्तर में और बेहतरी लानी होगी।
विज्ञापन


अमन और भाईचारा बनाए रखना सभी की प्राथमिकता है। यदि कोई परिस्थिति सामने आती है तो उस पर सुरक्षा तंत्र का त्वरित रिस्पांस सुनिश्चित करना होगा। सभी एजेंसियों के साथ मिलकर सेना एलओसी से लेकर अन्य संवेदनशील इलाकों में किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके  अमन के मुफीद माहौल बनाने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। बैठक में मंडलायुक्त जम्मू डा. पवन कोतवाल, आईजी जम्मू जोन दानिश राणा, आईजी बीएसएफ डीके उपाध्याय, डीआईजी सीआरपीएफ राकेश सेठी सहित अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed