{"_id":"8146842078712dbec59add8806dd006d","slug":"high-alert-in-kathua-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के दौरे पर रहा हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के दौरे पर रहा हाई अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Mon, 02 Mar 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत की नई सरकार के गठन और समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी पर कठुआ जिला हाई अलर्ट पर रहा।
विज्ञापन
सीमावर्ती इलाकों से लेकर जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे और रेलवे स्टेशन सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजामों से लैस रहे। प्रधानमंत्री दौरे को देखते हुए किए गए इन अभूतपूर्व इंतजामों को दोपहर तक कायम रखा गया।
इस दौरान सुरक्षाबल, जहां बेहद कड़ी निगरानी को सुनिश्चित करते रहे, वहीं स्थानीय लोग और खासकर रेलवे के मुसाफिर कड़ी सुरक्षा को देखकर हैरत में दिखे। दरअसल रविवार को राज्य के बारहवें मुख्यमंत्री और मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रियासत भर की तरह कठुआ में भी कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समारोह में मौजूदगी से सरकार गठन की घड़ी और भी संवेदनशील हो गई। भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा इंतजामों को बढ़ा दिया गया। घुसपैठ की संभावना से लेकर भीतरी इलाकों में अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए कड़ी निगरानी रखी गई।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा मुस्तैदी रेलवे स्टेशनों पर दिखाई दी। कठुआ रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही सुरक्षा कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती कर दी गई थी। आवाजाही करते मुसाफिरों को तो घंटों लगातार माजरा समझ नहीं आया। दोपहर तीन बजे तक सुरक्षा में ढील नहीं दी गई।