{"_id":"ee71494a567329f0ba6b5f3ec93d7b5a","slug":"high-alert-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंपोर हमले के बाद जम्मू में हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंपोर हमले के बाद जम्मू में हाई अलर्ट
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंपोर में आतंकी हमले के बाद जम्मू संभाग के तमाम जिलों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। संभाग में आतंक निरोधी ग्रिड को हाई अलर्ट करने के अलावा सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
डीआईजी (जम्मू-कठुआ रेंज) अशकूर अहमद वानी ने कहा कि सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं। जम्मू संभाग में राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ सख्ती बरतने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि क्विक रिएक्शन टीम को 24 घंटे सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
तमाम थाना क्षेत्रों को अपने इलाके में नाके लगाकर गहन जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते टाला जा सके। जम्मू में प्रवेश करने वाले तमाम रास्तों को सील किया गया है और बिना जांच के किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
जम्मू एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डीआईजी ने कहा कि सीमांत इलाकों में भी सुरक्षा कड़ी की गई है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान भी सतर्क हैं, ताकि किसी भी घुसपैठ के प्रयास को विफल किया जा सके।
बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार अकसर ऐसा पाया जाता है कि आतंकी ऐसी घटनाओं में किसी अन्य क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश करते हैं, लेकिन पूरी सीमा पर जवान सतर्क हैं।
लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) पर सेना के जवानों को सतर्कता बरतने के आदेश जारी किए गए हैं। घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए एलओसी पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।