{"_id":"58ca2d1a4f1c1b741132c328","slug":"high-alert-in-jammu-after-infiltration-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर आतंकी घुसपैठ के इनपुट से हड़कंप, जम्मू में हाईअलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर आतंकी घुसपैठ के इनपुट से हड़कंप, जम्मू में हाईअलर्ट
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
नाके पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पांच से छह आतंकियों की घुसपैठ के इनपुट ने हड़कंप मचा दिया है। सांबा और कठुआ जिले से जारी किए गए इस इनपुट के बाद जम्मू शहर की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है।
जम्मू शहर में बुधवार की रात आनन फानन नाकेबंदी कर दी गई। महत्वपूर्ण संस्थानों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों के बाहर सुरक्षा कर्मियों की नफरी बढ़ा दी गई है। जीएमसी जैसे संस्थानों के बाहर भी बुलेटप्रूफ के साथ सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। शहर के अस्पतालों से लेकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड जैसे भीड़ भाड़ वाले स्थानाें सुरक्षा घेरा मुस्तैद किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आईजी के निर्देशानुसार जम्मू शहर के विभिन्न नाकों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। सूत्रों ने बताया, सुरक्षा एजेंसियों को साफ हिदायत है कि वे किसी भी संदिग्ध वाहन की जांच करते समय विशेष एहतियात बरतें। संदिग्ध वाहनों को नजदीक से रोकने के बजाए दूर से इशारा कर रोका जाए। संदिग्ध दिखने पर उससे फौरन पूछताछ करने को कहा गया है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने नाम न शर्त पर बताया कि जम्मू शहर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा होती रहती है। इसमें बदलाव भी किया जाता है। बुधवार को खास इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा कड़ी गई है। गौरतलब है कि नगरोटा हमले के बाद से शहर की सुरक्षा पर लगातार सवाल खड़े होते रहे हैं।
हमले से सबक लेते हुए खुफिया एजेंसियों द्वारा इनपुट जारी करने पर पूरा सुरक्षा तंत्र हरकत में आ जाता है। कुछ समय पूर्व भी आतंकी घुसपैठ की सूचना मिली थी, जिसके बाद पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी गई थी।