फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   high alert at india china border

भारत-चीन सीमा से सटे गांवों में आई संदिग्ध कॉल, अलर्ट घोषित

Sun, 15 May 2016 09:41 PM IST
एजेंसी/ लेह
एजेंसी/ लेह Updated Sun, 15 May 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
high alert at india china border
संद‌िग्ध कॉल - फोटो : demo pic
भारत-चीन सीमा से सटे गांवों में कई लोगों को संदिग्ध कॉल आने के बाद यहां अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये फोन जासूसों ने किए थे, जो क्षेत्र में सेना की मौजूदगी के बारे में जानने की कोशिश कर रहे थे। 
विज्ञापन


वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से सटे गांवों के प्रधान समेत कुछ अन्य लोगों को जासूसों का फोन आया, जिसमें एलएसी पर सेना की तैनाती के बारे में पूछा जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि ये फोन चीन अथवा पाकिस्तान से आए होंगे।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फोन करने वालों ने खुद को कर्नल और स्थानीय अधिकारी बताया और क्षेत्र में सेना की मौजूदगी को लेकर जानकारी लेनी चाही।

इसके बाद सेना ने एलएसी से सटे इन गांवों के ग्रामीणों को ऐसे किसी भी फोन कॉल पर कोई भी जानकारी न देने की हिदायत दी है। इन कॉल को लेकर की गई सेना की जांच में सामने आया कि ये फोन उनको ही आ रहे हैं, जो कि सरपंच या अन्य किसी पद पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed