फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   high alert after infeltration bid foiled in mendhar

मेंढर में घुसपैठ के प्रयास के बाद हाई अलर्ट

Mon, 13 Jul 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Mon, 13 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
 high alert after infeltration bid foiled in mendhar

सुबह पुंछ जिले की मेंढर तहसील के बलनोई सेक्टर में घुसपैठ के प्रयास के बाद सीमावर्ती जिलों राजोरी-पुंछ में सेना हाई अलर्ट पर है। आने वाले दिनों में घुसपैठ के प्रयास में तेजी की आशंका जताते हुए सेना ने अपनी चौकसी को पहले से बढ़ा दिया है। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार बरसात का मौसम शुरू होते ही एलओसी के उस पार पाक प्रशिक्षित आतंकवादी पहले से अधिक सक्रिय हो गए हैं।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से नियंत्रण रेखा के उस पार आतंकवादियों की मूवमेंट भी पहले से कहीं अधिक देखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार सीमा के उस पार आईएसआई के उच्च अधिकारी और आतंकवादियों के आका बड़े पैमाने पर घुसपैठ करवाने के लिए पूरी तैयारी कर चुके हैं। बरसात का मौसम शुरू होते ही एलओसी के आसपास जंगलों में धुंध का लाभ उठाकर आतंकी घुसपैठ की हर संभव कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


इसके चलते सेना ने भी एलओसी पर सतर्कता बढ़ा दी है। पुंछ जिले की मेंडर तहसील के बालाकोट, सूनी गली, बलनोई, पुंछ के साब्जियां, मंडी,चक्का दा बाग, लोरन, राजौरी की नौशेरा तहसील के केरी झांगड़ सेक्टर, शेर बकरी, मंजाकोट के गंभीर मुगला, नैक्का पंजग्राई, तारकुंडी गली आदि एलओसी क्षेत्रों में घुसपैठ के लिए संघर्ष विराम के उल्लंघन की आशंका के चलते खुफिया एजेंसियां और सेना हाई अलर्ट पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस पार बढ़ी आतंकवादियों की मूवमेंट सोमवार को उस समय पुष्टि भी हो गई, जब मेंढर के बलनोई क्षेत्र से पाक ट्रेंड आतंकवादियों ने घुसपैठ का प्रयास किया। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में फिर से किसी अन्य क्षेत्र से घुसपैठ के प्रयास हो सकते हैं। राजौरी स्थित सेना के एक उच्च अधिकारी के अनुसार दोनों सीमावर्ती जिलों में सेना को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


पाकिस्तान के घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल करने व आतंकवादियों को वहीं ढेर करने के लिए सेना पूरी तरह से तैयार है। अधिकारी ने माना कि संघर्ष विराम के उल्लंघन की आड़ में घुसपैठ के प्रयास हो सकते हैं। गौरतलब है कि पहले भी सेना के उच्च अधिकारी एलओसी के उस पार 200 से 250 के करीब पाक ट्रेंड आतंकवादियों के होने की बात कह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed