{"_id":"394ba3d49bd4d2a4bf1021bf3b1ea189","slug":"hideout-busted-in-ramban-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबन में आतंकी ठिकाने से हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबन में आतंकी ठिकाने से हथियार बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 06 Nov 2014 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के रामबन में पुलिस और सेना के संयुक्त दल ने वीरवार को एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया। सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक सुरक्षा बलों को पुख्ता सूचना मिली थी कि आतंकी विधानसभा चुनाव से पहले इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके चलते सुरक्षा बलों की ओर से संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान चौरंगल वन क्षेत्र में आतंकी ठिकाने से दो पिस्टल मैग्जीन सहित, दो एके-47 मैग्जीन, 37 एके राउंड, दो रेडियो सेट, एक दूरबीन और लोहे की कुछ छड़ों समेत कुछ अन्य असलाह भी बरामद किया।
विज्ञापन
हालांकि, इस दौरान कोई आतंकी सुरक्षा बलों के हाथ नहीं लगा। इसके अलावा सुरक्षा बलों ने नौशेरा के ठील हकिमा गांव में एक ग्रेनेड भी बरामद किया। हालांकि, जांच के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि ग्रेनेड काफी पुराना है। गांव में ग्रेनेड मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन