{"_id":"951679e8447c6132e6a9bcaa2e11e24c","slug":"hideout-busted-in-kishtwar-arms-recovered-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"किश्तवाड़ में बड़ा आतंकी ठिकाना धवस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किश्तवाड़ में बड़ा आतंकी ठिकाना धवस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़
Updated Sun, 17 May 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन
डेल्टा फोर्स और किश्तवाड़ पुलिस की एक संयुक्त टीम ने जिला किश्तवाड़ के चंडाली इलाके के जंगल से तालाशी अभियान के तहत भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद करके आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया।
विज्ञापन
जिला एसपी युगल महास के अनुसार यह ठिकाना आतंकियों द्वारा उपयोग में लाया जाता था। इस ठिकाने को ध्वस्त कर सेना और पुलिस ने आतंकियों को एक बड़ा झटका दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस ठिकाने से एक एके 47 रायफल, एक एके 56 रायफल, दो पिस्तोल, एक अमरीकन रेडियो सेट, दो यूबीजीएल, दो बेटरियां, 9 हथगोले, दो प्रिंटर, 7 यूबीजीएल ग्रनेड, एके रायफल की 6 मेग्जीन, पिस्तोल की 2 मेग्जीन, 315 एके के राऊंड, 12 पिस्तोल राऊंड, एक बाईपोल एनटीना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
जिला पुलिस ने इस मामले को दर्ज किया है। इस दौरान एएस आई मोहमद कासिम दीन खासकर शामिल थे जिन्होंने इस ठिकाने को ध्वस्त करने में अहम रोल अदा किया है।
जिला एसपी का कहना है कि एक बहुत बढ़ी घटना को रोक दिया गया है इस सामान से आतंकी बहुत बड़ा नुकसान कर सकते थे।