{"_id":"e53dfd40780f2a3aecc39076118ff5c5","slug":"hideout-bursted-in-ramban-arms-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियार बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
Updated Sun, 07 Jun 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत खड़ी तहसील के पैंका के जंगलों में आतंकियों का ठिकाना ध्वस्त किया है। ठिकाने से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है। खड़ी पुलिस और नाचलाना स्थित सेना की 23 राष्ट्रीय राइफल ने शुक्रवार की सुबह तलाशी अभियान शुरू किया था। शनिवार की शाम चार बजे ठिकाने को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
आतंकी ठिकाने से तीन चाइनीज पिस्टल और इसके 30 राउंड, चार यूबीजीएल ग्रेनेड, तीन आरपीजी ग्रेनेड, तीन आरपीजी बूस्टर, तीन चाइनीज हैंड ग्रेनेड, छह स्मोक ग्रेनेड, दो रेडियो सेट बिना एंटीना के, दो आईकान रेडियो एंटीना समेत, एक दूरबीन और एक इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद किया गया है। इसे सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है। खड़ी पुलिस थाने में इस संबंध में मामला भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन