{"_id":"3f82636315bd5e8f2665c7beb2a872b9","slug":"hideout-bursted-in-mendhar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलओसी के पास आतंकी ठिकाना ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलओसी के पास आतंकी ठिकाना ध्वस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 26 Jun 2015 11:17 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने पुंछ की मेंढर तहसील में नियंत्रण रेखा से सटे ढेरी जंगल क्षेत्र में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर उसमें आतंकियों द्वारा छुपा कर रखा हथियार और गोलाबारूद बरामद किया है। इन हथियारों में एक एके 56 राइफल, दो हैंड ग्रिनेड, दो मैगजीन एके 56 राइफल और दो पाउच शामिल हैं। इस मामले को लेकर पुलिस ने मेंढर थाने में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
वीरवार को मेंढर तहसील में तैनात सेना की 21 पंजाब रेजीमेंट के जवानों, एसओजी एवं पुलिस के जवानों ने डीएसपी आपरेशन सिजान बटट, एसडीपीओ मेंढर शाहिद नाहीम, एसएचओ मेंढर अंजीर मीर की अगुवाई में एलओसी के पास ढेरी जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकी ठिकाना स्वस्त किया गया।
विज्ञापन