फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heroin recovered, women arrest

Jammu News: 39 ग्राम हेरोइन के साथ महिला को पकड़ा

विज्ञापन
heroin recovered, women arrest
जम्मू। बाग-ए-बाहु पुलिस ने 39 ग्राम हेरोइन के साथ महिला को पकड़ा है। उसकी पहचान मनीषा पत्नी आकाश निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार कालका कॉलोनी में नियमित नाका लगाया था। इस दौरान गुज्जर नगर की तरफ महिला आती दिखी, जिसकी हरकतें संदिग्ध थीं। उसे पूछताछ के लिए रोका। शक होने पर तलाशी ली तो 39 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन


खनन में शामिल छह वाहन जब्त
जम्मू। अवैध खनन में शामिल छह वाहनों को पुलिस ने जब्त किया है। कानाचक पुलिस पोस्ट, चट्ठा, पौनीचक और चौकी चोरा पुलिस पोस्ट की टीम ने कार्रवाई की है। जब्त किए वाहनों में टिप्पर, ट्रॉली और ट्रैक्टर शामिल है। ब्यूरो
विज्ञापन


दुष्कर्म मामले का आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर

जम्मू। सतवारी थानाक्षेत्र के अंतर्गत युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपित अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस संबंध में मामला रविवार को दर्ज हुआ था, लेकिन एक दिन बीतने पर भी उसका सुराग नहीं लग पाया। वहीं, मंगलवार को पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज किया जाएगा। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक नवंबर को उसके पहचान वाले न घर में मिलने के लिए बुलाया था। घर में पहले से ही मौजूद चोर लोगों ने उसके साथ जबरदस्ती की और शारीरिक शोषण किया। चौकी प्रभारी फ्लांय मंडाल रंजीत सिंह ने कहा कि जांच चल रही है। आरोपी की पकड़ के लिए जगह-जगह छापे मारे जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed