फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   helth

Jammu News: सर्वाइकल और स्तन कैंसर के लक्षण बताए

विज्ञापन
helth
जम्मू। बीएसएफ वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से महिलाओं के लिए चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर और स्तन कैंसर के बारे में जागरूक किया गया। नारायणा अस्पताल कटड़ा के कैंसर और स्त्री रोग विशेषज्ञों की टीम ने शिविर में महिलाओं की जांच की और उन्हें जरूरी सलाह दी।
विज्ञापन

वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि रैना ने सर्वाइकल कैंसर और इसकी रोकथाम पर लेक्चर दिया। अफसरों, कर्मियों और उनके परिवारों के 100 लोगों को इस बीमारी के लक्षणों, जांच और उपचार की जानकारी दी गई। वहीं, स्तन कैंसर को लेकर महिलाओं का निशुल्क मैमोग्राफी टेस्ट किया गया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद एसोसिएशन की अध्यक्ष सतवंत सेकन ने कहा कि सर्वाइकल एवं स्तन कैंसर के लक्षणों के बारे जानकारी होना जरूरी है। अगर किसी में इसके शुरुआती लक्षण दिखें तो इसका चेकअप जरूर करवाएं, ताकि इस बीमारी की रोकथाम की जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed