फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   helth

पीएमजेएवाई और एबीडीएम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर जम्मू कश्मीर को अवॉर्ड

विज्ञापन
helth
जम्मू। जम्मू कश्मीर ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत नामांकन के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य/क़ेंद्र शासित प्रदेश की श्रेणी हासिल की है। नई दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के चार साल और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के एक साल पूरा होने पर केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्य हेल्थ एजेंसी को अवार्ड देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर से स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव भूपेंद्र कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज्य स्वास्थ्य एजेंसी आयुषी सूदन, राज्य नोडल अधिकारी सनम मंसूर ने यह अवार्ड हासिल किया।
विज्ञापन

सचिव ने आयुष्मान भारत के तहत लाभार्थी की पहचान और प्रतिक्रिया तंत्र में जम्मू कश्मीर की प्रगति पर प्रकाश डाला। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने गोल्डन कार्ड बनाने में जम्मू कश्मीर के प्रयासों की सराहना की। जम्मू कश्मीर में अब तक गोल्डन कार्ड जनरेशन के मामले में 90 प्रतिशत लाभार्थी परिवारों को कवर करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड बनाने में जम्मू कश्मीर द्वारा अपनाई गई नवीन प्रथाओं के परिणामस्वरूप लाभार्थियों द्वारा सेवाओं का बेहतर उपयोग किया गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 100 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया गया है। इस योजना के तहत लाभार्थी को पांच लाख रुपये का बीमा कवर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed