फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   help go directly in account of kashmir flood victims

कश्मीर: 'बाढ़ पीड़ितों के खाते में सीधे मदद'

Sat, 25 Oct 2014 12:21 AM IST
Updated Sat, 25 Oct 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
help go directly in account of kashmir flood victims

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आई बाढ से तबाह घरों और स्थानीय अस्पतालों के पुनर्निर्माण के लिए 745 करोड रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है। इसके साथ ही पीएम ने संकेत दिए कि केंद्र सरकार बाढ़ पीड़ितों को सीधे उनके खातों में मदद भेजने की सोच रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ बैठक के बाद मोदी ने संवाददाताओं से कहा कि वह बाढ़ पीड़ितों की उस मांग पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं मकानों की मरम्मत के लिए पैसे उनके खातों में सीधे तौर पर भेजा जा सकता है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि उन स्कूली बच्चों को सीधी सहायता देने के लिए कहा गया है जिनके स्कूलों, पुस्तकों और पुस्तिकाओं को बाढ के पानी से नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों के जीर्णोद्धार के ल‌िए द‌िए पैसे

help go directly in account of kashmir flood victims

गुरुवार सुबह जम्मू-कश्मीर पहुंचे मोदी ने छह प्रमुख स्थानीय अस्पतालों के जीर्णोद्धार के लिए 175 करोड रुपये और बाढ से नष्ट हुए घरों के पुनर्निर्माण के लिए 570 करोड रुपये के पैकेज की घोषणा की है। श्रीनगर में राहत पैकेज की घोषणा करते हुए भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि बाढ से हुए नुकसान से उबरने में केंद्र राज्य की हरसंभव मदद करेगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मोदी को राहत एवं पुनर्वास कामों की स्थिति के बारे में जानकारी दी तथा केंद्र से भारी-भरकम वित्तीय सहायता की मांग की। उमर ने कल उम्मीद जताई थी कि प्रधानमंत्री उनकी सरकार की 44,000 करोड रुपये के पैकेज की मांग को स्वीकार कर लेंगे।
 
स्थिति का जायजा लेने के बाद मोदी ने कहा कि राज्य सरकार ने जो कहा है कि उसका सत्यापन केंद्र के द्वारा किया जा रहा है। बाद में वह हेलीकॉप्टर से राज भवन चले गए और वहां राजनीतिक दलों, कारोबारियों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed