फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   helicopter service to amarnath has been suspended due to rains

मौसम की मार, अमरनाथ की हेलीकॉप्टर सर्विस रोकी गई

Wed, 16 Jul 2014 06:54 PM IST
डिजिटल टीम/ अमर उजाला जम्मू
डिजिटल टीम/ अमर उजाला जम्मू Updated Wed, 16 Jul 2014 06:54 PM IST
विज्ञापन
helicopter service to amarnath has been suspended due to rains

बारिश के कारण बलटाल से पहलगाम के बीच चलने वाली हैलीकॉप्टर सर्विस प्रशासन ने रोक दी है। अमरनाथ गुफा श्राइन बोर्ड ने सुबह में कम दृश्यता और लगातार हो रही बारिश के कारण फिलहाल के लिए हैलीकॉप्टर सेवा को रद्द कर दिया है।

विज्ञापन


हालांकि, बारिश के बावजूद भी श्रद्घालु बलटाल और नुनवान पहलगाम आधार शिविरों से पवित्र गुफा के दर्शन के लिए लगातार जा रहे हैं। अभी तक लगभग ढाई लाख लोग प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण बलटाल और पहलगाम से पवित्र गुफा के बीच चलने वाली हेलीकॉप्टर सर्विस को तब तक के लिए रोक दिया गया है, जब तक कि सहां के हालात सामान्य नहीं हो जाते हैं। जैसे ही मौसम में सुधार होगा सर्विस को पुनः बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक दिन 15 से 20 हजार भक्तों की टोली पवित्र गुफा तक पहुंच रही है। यात्रा के दोनों रूटों, पहलगाम और बलटाल से यात्रियों का जत्था लगातार कूच कर रहा है। यात्रा के 18 दिन पूरे हुए हैं और अभी 26 दिनों तक यात्रा चलेगी।


10 अगस्त को सावन पूर्णिमा के दिन यात्रा संपन्न हो जाएगी। पिछले साल तीन लाख 54 हजार यात्रियों ने हिमलिंग के दर्शन किए थे। इस बार श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा पिछला रिकार्ड तोड़ सकता है।

हालांकि लगातार हो रही बारिश के बीच आज सुबह श्रद्घालुओं का एक जत्था गुफा के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed