फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   helicopter service disturb due to change weather

मौसम बदलते ही डगमगाने लगी हेलीकॉप्टर सेवा

Fri, 18 Jul 2014 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा Updated Fri, 18 Jul 2014 08:26 PM IST
विज्ञापन
helicopter service disturb due to change weather

बरसात का मौसम शुरू होने के साथ ही कटड़ा से माता के भवन तक चलने वाली हेलीकाप्टर सेवा बाधित होने लगी है। शुक्रवार को पहाड़ियों पर धुंध छाए रहने के कारण सुबह नौ बजे के बाद एक भी उड़ान नहीं भरी जा सकी। इससे पहले वीरवार को भी भारी बारिश के चलते हेलीकाप्टर सेवा बाधित रही थी।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह हालांकि मौसम कुछ साफ नजर आ रहा था, लेकिन नौ बजे से पहले ही आसमान में बादलों के साथ त्रिकुटा पहाड़ियों पर धुंध छानी शुरू हो गई। इसके चलते नौ बजे से हेलीकाप्टर की उड़ानों का सिलसिला रोकना पड़ा।
विज्ञापन


शाम ढलने तक मौसम में कोई परिवर्तन नहीं होने से कटड़ा स्थित हेलिपैड पर बड़ी संख्या में यात्री मौसम के साफ होने का इंतजार करते रहे। आखिर उन्हें घोड़े अथवा पालकी का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा। वहीं बड़ी संख्या में यात्री शुक्रवार को कटड़ा में रुके ताकि शनिवार को वे हेलीकाप्टर से दर्शन को जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed