{"_id":"58edcd124f1c1b9d36cf7200","slug":"helicopter-booking-soon-to-visit-amarnath-yatra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा के दर्शन के लिए हेलीकाप्टर की बुकिंग जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा के दर्शन के लिए हेलीकाप्टर की बुकिंग जल्द
एस. खजुरिया,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 18 Apr 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
amarnath yatra
- फोटो : FILE PHOTO
बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए हेलीकाप्टर की आनलाइन बुकिंग अप्रैल के आखिरी सप्ताह से शुरू होने जा रही है। हेलीकाप्टर बुकिंग करवाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा पंजीकरण नहीं करवाना होगा, लेकिन स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा।
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने नीलग्रथ बालटाल से पंजतरणी के बीच यूटी एयर और ग्लोबल वेक्टरा ने हेलीकाप्टर सेवा उपलब्ध करवाने का प्रबंध किया है, जबकि पहलगाम से पंजतरणी के बीच हिमालयन हेली सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के हेलीकाप्टर उपलब्ध रहेंगे।
खास बात यह है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार श्रद्धालुओं को हेलीकाप्टर सेवा के लिए नीलग्रथ बालटाल पंजतरणी रूट पर प्रति श्रद्धालु एक तरफ के 1715 रुपये चुकाने होंगे। इसके साथ ही पहलगाम से पंजतरणी रूट पर हेलीकाप्टर की एक तरफ की सवारी 2950 रुपये में उपलब्ध रहेगी। उल्लेखनीय है कि 29 जून से शुरू होने वाली बाबा अमरनाथ बर्फानी की वार्षिक यात्रा सात अगस्त तक जारी रहेगी।

Trending Videos
पंजीकृत श्रद्धालुओं को एसएमएस पर मिलेगी यात्रा की हिदायतें
amarnath yatra
- फोटो : FILE PHOTO
श्री अमरनाथ यात्रा में इस बार यात्रा पंजीकरण करवाने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा एक लाख पार होने के साथ ही श्राइन बोर्ड ने एसएमएस सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है।
सूत्रों के अनुसार यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को क्या करें क्या न करें इसकी जानकारी के लिए बल्क एसएमएस जारी किए जाएंगे। यात्रा से संबंधित हिदायतों को श्रद्धालुओं को एसएमएस के जरिये भेजने की तैयारी में श्राइन बोर्ड ने सभी बैंकों से पंजीकरण करवाने वाले श्रद्धालुओं के मोबाइल नंबर हासिल कर लिए हैं। दो दिन के भीतर पंजीकरण करवा चुके श्रद्धालुओं को हिदायतों वाला एसएमएस पहुंचना भी शुरू हो जाएगा।