{"_id":"6199606c6bcb904cc741ce4a","slug":"heigh-security-number-plate-jammu-city-news-jmu248266671","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियम सिर्फ जनता के लिए, सरकारी विभाग की मौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियम सिर्फ जनता के लिए, सरकारी विभाग की मौज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश में यातायात नियम सिर्फ जनता के लिए ही है, लेकिन सरकारी विभागों की मौज है। अभी भी पुराने ढर्रे पर ही काम हो रहा है। सरकारी विभाग विभाग इन नियमों को तोड़े तो कोई बोलने वाला नहीं है। प्रदेश सरकार ने सभी वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) को अनिवार्य किया है, लेकिन परिवहन विभाग का अंग जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (आरटीसी) की बसों में ये प्लेट नहीं लगी है। एचएसआरपी प्लेट नहीं होने पर आम लोगों के चालान तो काटे जाते हैं, लेकिन लेकिन सरकारी बसों के बारे में कोई पूछने वाला नहीं है।
प्रदेश परिवहन आयुक्त द्वारा जारी आदेश में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए प्रदेश में सभी प्रकार के वाहनों के लिए एचएसआरपी को अनिवार्य किया था। यातायात विभाग ने इसको लेकर सख्ती भी दिखाई, जिसके फलस्वरूप लोगों ने एचएसआरपी लगाई। लेकिन आरटीसी की बसों पर किसी का ध्यान नहीं गया है। यह बसे प्रदेश सहित अंतरराज्यीय रूट्स पर भी दौड़ती हैं। सरकार अपनी गाड़ियों में तो एचएसआरपी नहीं लगा सकी, लेकिन लोगों को परेशान किया जा रहा है। नियम हर जगह लागू होने चाहिए।
आरटीसी की बसों पर भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगेंगी। नई बसों को ज्यादा समय तक खड़ा नहीं रखना पड़े इसके लिए अभी एचएसआरपी नहीं लगवाई, लेकिन सभी जल्द ही लगाई जाएगी।
विज्ञापन
- प्रदीप कुमार, परिवहन आयुक्त, जम्मू-कश्मीर