{"_id":"701b6cab5fa30290e02b4849f24da0ab","slug":"heavy-traffic-jam-in-jammu-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो इंट्री बोर्ड और ट्रैफिक पुलिस के अभाव से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो इंट्री बोर्ड और ट्रैफिक पुलिस के अभाव से लोग बेहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 21 Oct 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिरों के शहर जम्मू के पुराने शहर और बाजार में ट्रैफिक की व्यवस्था पहले से ही चरमराई हुई है। दूसरी ओर त्यौहारी सीजन के चलते शहर और बाजार में वाहनों की ज्यादा आवाजाही होने के कारण ट्रैफिक की व्यवस्था को और बिगाड़कर रख दिया है।
विज्ञापन
वहीं ट्रैफिक पुलिस की ओर से बाजार और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने के लिए कोई भी पर्याप्त कदम नहीं उठाये गये जिससे लोगों को ट्रैफिक की भारी समस्या से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को धनतेरस के मौके पर बाजारों में खरीदारी करने के लिए पहुंचे लोगों और दुकानदारों को ट्रैफिक की समस्या से दो चार होना पड़ा।
विज्ञापन
धनतेरस के मौके पर बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक ढंग से चलाने के लिए विभाग की ओर से न ही वन वे ट्रैफिक का बोर्ड लगाया गया था और न ही ट्रैफिक और पुलिस के कर्मियों को लगाया गया तो बाजार में जाम लगाने वाले वाहनों पर सख्ती से कदम उठायें।
विज्ञापन
मोती बाजार के दुकानदार संजीव गुप्ता ने बताया कि पुरानी मंडी और बाजार के बहरी इलाकों में पुलिस कर्मचारियों को नियुक्त कर रखा है लेकिन शहर के बीचों बीच स्थित बाजारों में पुलिस का कोई भी पुख्ता प्रबंध नहीं है जिससे बाजार में आने वाले लोगों के साथ साथ दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।