{"_id":"58f08ddc4f1c1ba368cf94a4","slug":"heavy-summer-making-problems-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत में गर्मी से जनजीवन बेहाल, जम्मू में 37 डिग्री तक पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में गर्मी से जनजीवन बेहाल, जम्मू में 37 डिग्री तक पहुंचा पारा
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 14 Apr 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
तापमान में इजाफा
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के पारे में तेजी से उछाल आने का सिलसिला वीरवार को भी जारी रहा। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री चढ़कर 36.8 डिग्री तक सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन गुजरा। श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग में भी तपिश ने जोर पकड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन में जम्मू के दिन का तापमान 40 डिग्री या इससे ऊपर जाने की संभावना है।
विज्ञापन
अगले कई दिन तक गर्मी में कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। जम्मू में वीरवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी भी अपना रंग दिखाती रही। दोपहर को तीखी धूप में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। गर्मी का बाजारों की रौनक पर असर पड़ रहा है। लोग खरीदारी के लिए शाम को ही घरों से निकलने पर तवज्जो दे रहे हैं।
विज्ञापन
राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 5-6 डिग्री ऊपर चल रहा है। श्रीनगर में वीरवार को दिन का पारा सामान्य से चार डिग्री चढ़कर 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमूमन ठंडे रहने वाले पहलगाम में भी तपिश ने जोर पकड़ लिया है। यहां तापमान छह डिग्री चढ़कर 21.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन