{"_id":"5b32814c4f1c1bf67a8b74ba","slug":"heavy-stone-pelting-on-army-patrol-part-in-hajin","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजिन में सेना की पेट्रोलिंग पर भारी पथराव, बेस कैंप लौट रही पार्टी को युवाओं ने बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजिन में सेना की पेट्रोलिंग पर भारी पथराव, बेस कैंप लौट रही पार्टी को युवाओं ने बनाया निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
पत्थरबाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में मंगलवार को सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर जमकर पत्थरबाजी की गई। हालांकि, इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन पत्थरबाजी के चलते इलाके में तनाव बना रहा।
विज्ञापन
हाजिन इलाके में मंगलवार की सुबह सेना की 13 राष्ट्रीय राइफ ल्स (आरआर) की पेट्रोलिंग पार्टी को उस समय स्थानीय युवाओं ने निशाना बनाया जब वह ड्यूटी खत्म कर वापस बेस कैंप में लौट रही थी। स्थानीय युवाओं ने जवानों पर जमकर पत्थरबाजी की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन
इस बीच स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस हिंसक भिड़ंत के बाद जवानों ने दुकानों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग पार्टी पर पथराव से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। उन्होंने जवानों की ओर से दुकानों में तोड़फोड़ किए जाने की घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन
शोपियां में चलाया कासो
आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर मंगलवार को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में कासो चलाया गया। खुफिया सूचना मिली कि जिले के मोगुलपोरा गांव में आतंकी मौजूद हैं। इस सूचना के बाद 44 राष्ट्रीय राइफ ल्स (आरआर), सीआरपीएफ और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने गांव की घेराबंदी कर साझा तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सभी एंट्री और एक्जिट प्वाइंट सील कर घरों की तलाशी शुरू ली गई थी। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।