{"_id":"5b2d3dad4f1c1bf76e8b99a6","slug":"heavy-stone-pelting-in-kashmir-after-islamic-state-j-k-dawood-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाउद के मारे जाने की खबर फैलते ही घाटी में भड़की हिंसा, 8 साल बाद हुई इतनी पत्थरबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाउद के मारे जाने की खबर फैलते ही घाटी में भड़की हिंसा, 8 साल बाद हुई इतनी पत्थरबाजी
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
पत्थरबाजी
आईएस जेके प्रमुख दाउद के मुठभेड़ में मारे जाने की खबर मिलते ही उसके पैतृक आवास एचएमटी के आस-पास के इलाके में हिंसा भड़क उठी। सुरक्षा बलों पर भारी पथराव किया गया।
विज्ञापन
पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इसके बाद भी पथराव नहीं थमा तो आंसू गैस के गोले दागे गए। फिर पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया। कई राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
पत्थरबाजी के चलते पूरे इलाके की सड़कें ईंट पत्थर से पट गई हैं। सुरक्षा बलों को गाड़ियों की आड़ लेकर भीड़ को काबू करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्ष 2010 में उमर सरकार के दौरान इतने व्यापक पैमाने पर पत्थरबाजी हुई थी। पूरे इलाके में लगभग छह घंटे तक शाम सात बजे तक पत्थरबाजी चलती रही। पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन