फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy snowfall near shri amarnath cave

इस बार अमरनाथ यात्रा में दिखेगा 18 फुट का शिवलिंग!

Wed, 11 Mar 2015 01:02 PM IST
Updated Wed, 11 Mar 2015 01:02 PM IST
विज्ञापन
heavy snowfall near shri amarnath cave

कश्मीर में होने वाली भारी बर्फबारी श्री अमरनाथ यात्रा के लिए शुभ संकेत है। मौसम विभाग की मानें तो पवित्र गुफा के पास इतनी बर्फबारी हो चुकी है कि पूरे आकार में बाबा बर्फानी दर्शन देंगे।

विज्ञापन


अगले कुछ महीनों तक मौसम का मिजाज भी यात्रा के हित में नजर आ रहा है। गुफा के पास बर्फबारी और तापमान दोनों ही हिमलिंग के अनुकूल है। देर से होने वाली बर्फबारी हिमलिंग के लिए फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन


हालांकि ज्यादा बर्फबारी होने से यात्रा कुछ दिन देरी से शुरू हो सकती है, लेकिन हिमलिंग का पूरा आकार बनेगा, जो दो महीने तक रह सकता है।

जम्मू कश्मीर मौसम विभाग के निदेशक, सोनम लोटस ने अमर उजाला को इसके बारे जानकारी दी। लोटस का कहना है कि पिछले वर्ष दिसंबर, जनवरी और फरवरी में भी कश्मीर संभाग में बर्फबारी कम हुई थी। लेकिन इसके बाद जबरदस्त बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार हिमलिंग बड़े आकार का बनेगा

heavy snowfall near shri amarnath cave

इस बार भी जनवरी और फरवरी सूखा रहा, लेकिन मार्च में जमकर बर्फबारी हो रही है। पहलगाम और बालटाल में अच्छी खासी बर्फ गिरी है। यहां चार से पांच फुट तक बर्फ होने का अनुमान है। जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों (पवित्र गुफा और आसपास) में 25 से 30 फुट बर्फ होने का अनुमान है।

इन क्षेत्रों में तापमान भी माइन्स में है। अगले दस दिन तक इन क्षेत्रों रुक रुक कर बर्फबारी होगी और तापमान भी माइन्स में ही रहेगी। मौसम की मौजूदा स्थिति हिमलिंग के लिए शुभ संकेत है और इससे उम्मीद की जा सकती है कि बाबा बर्फानी अपने पूरे आकार के बनेंगे।

संभव है कि यह आकार 16 से 18 फुट तक का हो। लोटस का कहना है कि जितनी अधिक बर्फबारी होती है, पवित्र हिमलिंग उतना ही अधिक आकार का बनता है। इस समय गुफा के पास इतनी बर्फबारी हो चुकी है, जो एक बड़े आकार के हिमलिंग के लिए जरूरी है।

अगले दो महीने तक रुक रुक बारिश, बर्फबारी का अनुमान है। यदि ऐसा ही रहा तो हिमलिंग बड़े आकार का बनेगा और यात्रा के अंत तक बाबा बर्फानी दर्शन देंगे। देर से बर्फबारी होना अच्छा संकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed