{"_id":"5bc60958bdec22696d780790","slug":"heavy-snowfall-in-north-kashmir-kupwada-and-bandipora-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: उत्तरी कश्मीर में हुई भारी बर्फबारी, रास्ते बंद, बिजली-पानी आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: उत्तरी कश्मीर में हुई भारी बर्फबारी, रास्ते बंद, बिजली-पानी आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ा असर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 16 Oct 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा तथा बांदीपोरा जिले में मंगलवार को भारी बर्फबारी हुई। इसके चलते करनाह-कुपवाड़ा व बांदीपोरा-गुरेज रोड बंद हो गया है। बर्फबारी वाले इलाकों का सड़क संपर्क कट गया है।
करनाह इलाके के साधना टाप पर लगभग एक फीट बर्फ पड़ी है। सीमांत जिले कुपवाड़ा के करनाह इलाके में इसके चलते स्कूल तथा सरकारी दफ्तर बंद कर दिए गए। बिजली तथा पानी आपूर्ति व्यवस्था पर भी असर पड़ा है।
बांदीपोरा जिले के गुरेज व दवार इलाके में भी बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
करनाह इलाके के साधना टाप पर लगभग एक फीट बर्फ पड़ी है। सीमांत जिले कुपवाड़ा के करनाह इलाके में इसके चलते स्कूल तथा सरकारी दफ्तर बंद कर दिए गए। बिजली तथा पानी आपूर्ति व्यवस्था पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन
बांदीपोरा जिले के गुरेज व दवार इलाके में भी बर्फबारी हुई है।
सोनामर्ग इलाके में मौसम की पहली बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। गुरेज के दवार में चार इंच व राजदान पास पर पांच इंच बर्फबारी हुई है। वहीं, जम्मू में भी मौसम में बदलाव आया है। रात में ठंड का अहसास होने लगा है। लोगों ने गर्म कपड़े भी निकाल लिए हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.5 व न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जम्मू संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रह सकता है।