{"_id":"587df9724f1c1b3703eff854","slug":"heavy-snowfall-in-kashmir-valley-train-service-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के कई इलाकों में भारी बर्फबारी, रेल सेवा स्थागित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के कई इलाकों में भारी बर्फबारी, रेल सेवा स्थागित
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 17 Jan 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
Kashmir Snowfall
- फोटो : PTI
श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के लगभग सभी हिस्सों में रविवार देर रात से भारी बर्फबारी जारी है। सोमवार की सुबह पूरी घाटी एक बार फिर से बर्फ की सफेद चादर से लिपटी दिखी। भीषण बर्फबारी के चलते श्रीनगर समेत अन्य जगहों पर सड़कों पर बर्फ जमा हो गई।
विज्ञापन
इसके चलते गाड़ियों को चलने में दिक्कतें हुई, लेकिन बाद में क्लियरेंस के बाद यातायात बहाल किया गया। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंद रहा। इस बार बर्फबारी का असर रेल सेवा पर भी पड़ा है। बारमुला-बनिहाल रेल सेवा को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
बर्फबारी के कारण कश्मीर विश्वविद्यालय द्वारा सोमवार और मंगलवार को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुलमर्ग और पहलगाम में पारा माइनस 8 डिग्री सेल्सियस और माइनस माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में करीब 12 सेंटीमीटर, गुलमर्ग में 65 सेंटीमीटर बर्फ गिरी। अगले कुछ दिन मौसम में सुधार रहने की उम्मीद है।