{"_id":"589743344f1c1b9073e80349","slug":"heavy-snowfall-in-jammu-and-kashmir-made-toursts-happy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी के बाद खिले पर्यटकों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी के बाद खिले पर्यटकों के चेहरे
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 05 Feb 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी से खिले पर्यटकों के चेहरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण पारा लगातार गिर रहा है। इसी बीच जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नत्थाटाप में शनिवार रात से ही बर्फबारी जारी थी, जबकि पत्नीटाप में तेज बारिश से वहां पड़ी बर्फ भी पिघल गई थी। रविवार को छुट्टी के चलते कई सैलानी पत्नीटाप की ओर रुख कर गए थे, लेकिन नत्थाटाप में लगातार तेज बारिश के चलते सैलानियों को निराशा हुई।
विज्ञापन
सैलानी ताजा बर्फ देखने के लिए पत्नीटाप की ओर आए थे, जिन्हें ताजा बर्फबारी का दीदार नहीं हो सका। जो सैलानी अपनी निजी वाहनों से पत्नीटाप पहुंचे थे वह नत्थाटाप की और रूख कर गए और वहां पर पड़ रही ताजा बर्फ का लुत्फ लिया। सैलानी कंचन, शिवम, राज कुमार, शवी और अन्य ने कहा कि नत्थाटाप में ताजा बर्फबारी के चलते उन्हें पहली बार बर्फ देखने का मौका मिला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पत्नीटाप में उन्हें ताजा बर्फ देखने का सौभाग्य नहीं मिला, लेकिन नत्थाटाप में ताजा हिमपात देखने को मिला। कई सैलानी जो कि श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर यहां पहुंचे थे, उन्होंने भी नत्थाटाप में ताजा बर्फ देखी। गौरतलब है कि नत्थाटाप में पहले भी बर्फबारी हुई है और रविवार को भी ताजा बर्फ गिरने से वहां पर बिछी बर्फ की परत मोटी हो गई है।
विज्ञापन