फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heavy Snowfall in 12-13 March in Kashmir Valley

12-13 को भारी बर्फबारी, बारिश के आसार

Fri, 11 Mar 2016 01:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 11 Mar 2016 01:13 PM IST
सार

  • मौसम विभाग की भविष्यवाणी में शुक्रवार को राज्य के तीनों खित्तों में हल्की बारिश हो सकती है। 
  • ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से सात डिग्री अधिक।

विज्ञापन
Heavy Snowfall in 12-13 March in Kashmir Valley
घाटी के कई हिस्सों में दिन का पारा बीस डिग्री के ऊपर चला गया है। - फोटो : PTI

विस्तार

रियासत में वीरवार देर शाम से मौसम ने रंग बदलना शुरू कर दिया। राज्य के कई हिस्सों में हल्के बादल छा गए। मौसम विभाग की भविष्यवाणी में शुक्रवार को राज्य के तीनों खित्तों में हल्की बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


जबकि 12 से 13 मार्च को भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसका असर 15 मार्च तक रहेगा। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खराब मौसम की मार पड़ सकती है। इस बीच घाटी के कई हिस्सों में दिन का पारा बीस डिग्री के ऊपर चला गया है। 
विज्ञापन


अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 7-9 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। न्यूनतम तापमान माइनस 3.3 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ लेह सबसे सर्द रहा। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से सात डिग्री अधिक 20.5, काजीगुंड में सात डिग्री अधिक 21.5, श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में आठ डिग्री अधिक 19.1 रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलमर्ग में छह डिग्री अधिक 10, लेह में 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल में अधिकतम तापमान 11.7 व न्यूनतम तापमान माइनस 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.7, श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में तीन डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed