{"_id":"58941a1d4f1c1bda17e80b0b","slug":"heavy-security-on-friday-in-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में फिर हिंसा भड़कने की आशंका, भारी सुरक्षाबलों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में फिर हिंसा भड़कने की आशंका, भारी सुरक्षाबलों की तैनाती
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
घाटी में तैनात जवान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में एक बार भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। शुक्रवार को हिंसा भड़कने की आशंकाओं के बीच घाटी के तमाम जिलों में भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के कई इलाकों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़कने की आशंकाओं के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के कई इलाकों में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। श्रीनगर के नौहट्टा, रैनावारी, खान्यार समेत पुराने शहर के कई इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही घाटी के अन्य जिलों में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
कश्मीर में तनावपूर्ण हालातों के चलते आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। हालांकि अब तक टेलीकॉम सर्विसेज और मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर किसी भी तरह की पाबंदियों की सूचना नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन