{"_id":"58ddeb324f1c1be80463e646","slug":"heavy-security-in-kashmir-ahead-of-friday-prayers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में हिंसा भड़कने की आशंका, सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में हिंसा भड़कने की आशंका, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
घाटी में तैनात जवान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में शुक्रवार को अलगाववादियों की ओर से विरोध प्रदर्शन किए जाने के आवाहन के बाद हालात बिगड़ने की आशंकाओं के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक घाटी में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़कने की आशंकाओं के कारण बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर के डाउन टाउन के कई इलाकों में जुमें की नमाज के बाद हिंसा भड़कने की आशंकाओं के बीच जम्मू कश्मीर पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गई है। श्रीनगर के रैनावारी, नौहट्टा, खान्यार समेत लालचौक के आसपास के कई इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को हालात बिगड़ने की आशंकाओं के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी लगातार हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं कश्मीर घाटी के कई अन्य जिलों में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलवामा, शोपियां, अनंतनाग समेत कश्मीर के कई अन्य इलाकों में भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन