{"_id":"70f1737241e1856346a0ab52966984c8","slug":"heavy-security-in-jammu-city-temples-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू शहर में भगवान भी संगीनों के साए में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू शहर में भगवान भी संगीनों के साए में
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 24 Mar 2015 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ और सांबा में फिदायीन हमले होने के बाद अब नवरात्रों पर मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ पर आतंकी साया है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि नवरात्रों में इन स्थलों पर हमला हो सकता है।
विज्ञापन
इसे देखते हुए शहर के धार्मिक स्थलों का सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया गया है। रघुनाथ मंदिर, बावे मंदिरा, रणवीरेश्वर मंदिर, महामाया मंदिर के बाहर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी के दरबार से लेकर कटड़ा तक सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। शहर में जहां भी वैष्णो देवी और पर्यटक ठहरे हैं, वहां पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सुरक्षा एजेंसियों ने राज्य सरकार को अलर्ट किया है कि माता वैष्णो देवी के दरबार में आतंकी हमला कर सकते हैं। नवरात्रों के चलते जम्मू में भी बावे मंदिर में काफी भीड़ उमड़ रही है।
यहां पर हमला होने की आशंका है। इसे देखते हुए कटड़ा और बावे मंदिर में सुरक्षा कवच मजबूत कर दिया गया है।जम्मू के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट पर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
रेलवे स्टेशन स्थित वैष्णवी धाम, सैनिक धाम सहित अन्य शरणार्थी धामों के बाहर जवानों को तैनात किया गया है। बस स्टैंड के आसपास के होटलों, यहां पर श्रद्धालु ठहरते हैं। इन सभी जगहों पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।