{"_id":"590ec63c4f1c1bdb55850841","slug":"heavy-security-deployed-in-south-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में अभेध हुई सुरक्षा, चप्पे चप्पे पर कड़ा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में अभेध हुई सुरक्षा, चप्पे चप्पे पर कड़ा पहरा
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sun, 07 May 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में तैनात जवान
- फोटो : FILE PHOTO
आतंकियों के सफाये के लिए शोपियां जिले के 20 गांवों में 4000 जवानों की मदद से 26 साल बाद चलाए गए सबसे बड़े सर्च आपरेशन के बाद दक्षिणी कश्मीर में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बलों का पहरा है।
विज्ञापन
आतंकियों का पनाहगार बनी दक्षिणी कश्मीर के जिलों में सुरक्षा बल किसी प्रकार की ढील देने के मूड में नहीं है। इंटेलीजेंस ग्रिड को सक्रिय किया गया है। इसके साथ ही आतंकियों को पनाह देने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सर्च आपरेशन के बाद भूमिगत हुए आतंकियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। सूत्रों ने बताया कि शोपियां के अलावा आस पास के जिलों में आतंकियों के शरण लेने की सूचना पर वहां भी सुरक्षा बलों को सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
सर्च आपरेशन के विरोध में शोपियां बंद
कश्मीर घाटी में तैनात जवान
- फोटो : फाइल फोटो
सुरक्षा बलों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दक्षिणी कश्मीर में बढ़ती आतंकी घटनाओं तथा आतंकियों की मौजूदगी बढ़ जाने के बाद शुरू किया गया आपरेशन क्लीन स्वीप आगे भी चलेगा। आतंकियों के सर्च आपरेशन के विरोध में शनिवार को भी शोपियां बंद रहा। स्थानीय लोगों ने पुलिस और सुरक्षा बलों पर आरोप लगाया कि सर्च आपरेशन के दौरान उनके वाहनों और घरों की तोड़फोड़ की गई। इसके विरोध में लोगों ने नारेबाजी भी की।