फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy rains in kashmir valley, one-way traffic on Srinagar highway

घाटी में मूसलाधार बारिश, श्रीनगर हाइवे पर एकतरफा यातायात

Sat, 26 Mar 2016 10:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 26 Mar 2016 10:54 AM IST
सार

  • जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह 5 से शाम तीन बजे तक ही जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा वाहनों को छोड़ा गया। 
  • मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में जम्मू और कश्मीर संभाग के कई हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी होगी। 

विज्ञापन
heavy rains in kashmir valley, one-way traffic on Srinagar highway
- फोटो : PTI

विस्तार

रियासत में शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट बदली। घाटी में मूसलाधार बारिश के साथ पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। राजोरी में बीती रात से रुक-रुक हो रही बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। 

विज्ञापन


जिले की बुद्धल, थन्नामंडी, कोटरंका, दरहाल और कालाकोट तहसीलों के पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह 5 से शाम तीन बजे तक ही जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा वाहनों को छोड़ा गया। 
विज्ञापन


खराब मौसम से हाईवे पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाया है। इस बीच, न्यूनतम माइनस 3.7 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ कारगिल सबसे सर्द रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में जम्मू और कश्मीर संभाग के कई हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

heavy rains in kashmir valley, one-way traffic on Srinagar highway

रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित घाटी के अन्य कई हिस्सों में तेज बारिश से पारा गिर गया है। जोजीला, गुलमर्ग, सोनामर्ग, साधना टाप, पहलगाम और शोपियां के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई। श्रीनगर में 24 घंटों में 13.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से पांच डिग्री कम 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में 19.8 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा पांच डिग्री कम 7.4, विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में 29.8 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा 3.6, लेह में 15.9 और कारगिल में 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में दिन का पारा दो डिग्री कम 24.9 और कटड़ा में चार डिग्री कम 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

चंडीगढ़ स्थित रक्षा मंत्रालय के अधीन स्नो एंड एवलांच स्टडी इस्टेब्लिशमेंट (सासे) की ओर से अगले 24 घंटों में कुपवाड़ा, बारामुला, बांदीपोरा, कारगिल और गांदरबल जिलों में मध्यम खतरे के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। संस्थान के अनुसार फरकियां और कंजलवान क्षेत्र में 10 और 4 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed