{"_id":"613911e38ebc3eb626307d90","slug":"heavy-rainfall-problem-jammu-city-news-jmu2432316179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से सड़कें, चौराहे रहे पानी से तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से सड़कें, चौराहे रहे पानी से तर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जिले में बुधवार सुबह हुई 60 मिलीमीटर बारिश से शहर के चौक-चौराहे, सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। इस कारण वाहन सवारों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हुई। पानी की निकासी न होने से नालियों में जमा गंदगी रास्तों पर पहुंच गई। इससे नगर निगम के प्रबंधों की भी पोल खुलती नजर आई।
शहर के आईआईएम रोड, ज्यूल चौक, महेशपुरा चौक, गांधी नगर, फ्लाईओवर, शास्त्री नगर, पनामा चौक समेत अन्य इलाकों में पानी जमा हो गया। बारिश थमने के बाद ही निकासी हो पाई, लेकिन कई जगहों पर पानी रुका रहा।
बारिश सुबह 10 बजे से लेकर साढ़े 11 बजे तक जारी रही। तवी नदी में भी जलस्तर बढ़ा है। शहर के नालों में जलस्तर बढ़ा, लेकिन नुकसान की सूचना नहीं है। कालिका कॉलोनी में सड़क किनारे घरों में और झुग्गियों में पानी घुस गया। लोगों के खाने-पीने का सामान खराब हुआ है। पार्षद शाम लाल ने बताया कि बारिश से नाला ओवरफ्लो नहीं हुआ, लेकिन बारिश ज्यादा होने से झुग्गियों में पानी घुसा है। नाले में डाले गए क्रेट से पानी का बहाव सामान्य रहा।
विज्ञापन
उधर, रैपर दोमाना के केरन, आनंदनगर और वार्ड-75 के अपर संग्रामपुर में भी पानी की निकासी न होने से गलियों और सड़कों में जलभराव की स्थिति रही। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई है।
------
मौसम हुआ सुहावना, उमस से निजात
बारिश से मौसम सुहावना होने के साथ ठंडा हो गया है। उमस से भी लोगों ने निजात पाई है। लोग घरों में एसी, कूलर और पंखों का प्रयोग कर रहे थे, लेकिन अब तापमान में गिरावट आने से इनका प्रयोग कम कर दिया है। रात का मौसम ठंडा रहा।
---
पनामा चौक में नगर निगम का वाहन धंसा
पनामा चौक में पानी जमा होने से वाहन चालकों को संभलकर चलना पड़ा। चौक किनारे सड़क धंसने के कारण नगर निगम का वाहन इसमें फंस गया। बाद में क्रेन की सहायता से इसे निकाला गया। कैनाल रोड पर बाइक फिसलने से वाहन सवार को चोटें आई हैं। गांधीनगर में भी साइकिल सवार गड्ढे में गिरने से घायल हो गया।