फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   heavy rainfall in j&k

J&K: मूसलाधार बारिश ने मचाया कोहराम, 18 घंटे तक बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे

Thu, 01 Sep 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 01 Sep 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
heavy rainfall in j&k
हाईवे पर लगा जाम् - फोटो : Amar Ujala
मौसम के बदले मिजाज में बुधवार की देर रात मूसलाधार बारिश ने कोहराम मचा दिया। रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर घाटी के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई।
विज्ञापन


उधमपुर जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित खैरी इलाके में तेज बारिश से बड़ी चट्टान के सड़क पर आ जाने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अठारह घंटे बंद रहा। 
विज्ञापन


बुधवार की रात दस बजे बारिश से पस्सियां मार्ग पर आ गईं, जिससे दूसरे दिन वीरवार चार बजे हाईवे को खोला जा सका। इससे दोनों ओर से हजारों वाहनों के फंसने से यात्री बेहाल रहे। बीती रात मूसलाधार बारिश से बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा है। बारिश से बिलावर में दो कच्चे मकान गिर गए। इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

heavy rainfall in j&k
जाम में फंसे दंपत्ति अपने बच्चे को पानी पिलाते हुए - फोटो : Amar Ujala
कठुआ में भी बारिश से मकान की छत का लेंटर गिर जाने से एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। राज्य के अधिकतर हिस्सों में दिन के पारे में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू और कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 

पिछले चौबीस घंटों में जम्मू में 42 मिलीमीटर बारिश हुई। उधमपुर में सबसे अधिक 65 मिलीमीटर बारिश हुई। बटोत में 42.2 मिलीमीटर बारिश से पारा गिर गया है। जम्मू में बीती रात तेज बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली सप्लाई कई घंटों बाद सुबह बहाल हो पाई।

तेज बारिश के कारण शहर के ज्यूल चौक, कनाल रोड, बिक्रम चौक, गांधीनगर, तालाब तिल्लो सहित अन्य कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति रही। इससे वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed