फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heavy rainfall and thunderstorm lashed several parts of Doda j&k

जम्मू-कश्मीर: आंधी-तूफान, बारिश ने मचाई भारी तबाही, बिजली गिरने से युवक की मौत

Sat, 12 May 2018 09:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 12 May 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
Heavy rainfall and thunderstorm lashed several parts of Doda j&k
duststorm - फोटो : ANI

जम्मू संभाग के कई जिलों में शनिवार शाम करीब चार बजे तूफान ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी बात सामने आई है।

विज्ञापन


आंधी तूफान और भारी बारिश से उत्तरी कश्मीर में कई घर धराशाई होने के साथ बड़े पेड़ गिर गए। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिला के शांगस निवासी युवक मुज्जफर अहमद खान की बिजली गिरने से मौत हो गई। तेज हवाएं चलने से शाम को कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित हुई।
विज्ञापन


कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से पारा गिर गया है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 18 मई तक मौसम का ऐसा ही मिजाज बना रहने के  आसार हैं। इसमें तेज हवाओं के साथ जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। कई जिलों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 

श्रीनगर में दोपहर बाद से शुरू हुई तेज बारिश देर शाम तक जारी थी। पीर पंजाल, गुलमर्ग, सोनमर्ग, जोजिला पास आदि उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों में शनिवार को 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से हवाएं चलीं।

उधमपुर में दोपहर बाद बदले मौसम से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। जिला रियासी में भी यही हाल रहा। जिला डोडा में मूसलाधार बारिश हुई। जम्मू में धूल भरी आंधी से कई जगह पेड़ गिर गए।

यहां अधिकतम 40-45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। उड़ी सब डिवीजन के त्रिकानजान, बोनियार क्षेत्र में तेज हवाएं चलने से दो घर गिर गए। इस हादसे में जानी नुकसान की सूचना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को कश्मीर के कई और जम्मू में कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed