{"_id":"62ce1517d72a7046356a2479","slug":"heavy-rain-warning-in-next-48-hours-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu-Kashmir: अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, हाईवे पर भूस्खलन; नदी-नालों में बाढ़ की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu-Kashmir: अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, हाईवे पर भूस्खलन; नदी-नालों में बाढ़ की आशंका
Wed, 13 Jul 2022 06:13 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 13 Jul 2022 06:13 AM IST
सार
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य राजमार्गों पर भूस्खलन के साथ नदी नालों में बाढ़ की भी आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कई जगह हुई बारिश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में मानसून के सक्रिय होने के साथ अगले 48 घंटे में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए 14 जुलाई तक विशेष रूप से जम्मू में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य राजमार्गों पर भूस्खलन के साथ नदी नालों में बाढ़ की भी आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
जम्मू में मंगलवार को दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई, लेकिन दोपहर तक मौसम साफ होने से सीधी धूप में तपिश का अहसास हुआ। हालांकि नियमित अंतराल के बीच हो रही बारिश से राहत है। आगामी दिनों में जम्मू संभाग में तापमान में और गिरावट आएगी।
विज्ञापन
कहां कितना तापमान
जम्मू 35.6
कटड़ा 32.8
भद्रवाह 32.8
बनिहाल 28.4
बटोत 27.7
श्रीनगर 27.8
पहलगाम 23.2
गुलमर्ग 18.5
लेह 28.8
कारगिल 28.0
(तापमान डिग्री सेल्सियस)