फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy rain in jammu kashmir, many dead

बारिश से जम्मू-कश्मीर में हर तरफ तबाही का मंजर

Mon, 13 Jul 2015 09:37 AM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 09:37 AM IST
विज्ञापन
heavy rain in jammu kashmir, many dead

बारिश ने रविवार को रियासत में भारी तबाही मचाई। चार लोगों की मौत हो गई और चार लापता हैं। पहलगाम में बादल फटने से दो लोगों की मौत हो गई दो लापता हैं। गंदोह में एक वैन के दरिया में गिरने से एक की मौत हो गई जबकि एक लापता है। रामबन में एक लाइनमैन नाले में बह गया। उसका भी कोई पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन


रामबन में ही पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक छात्र की मौत हो गई। जम्मू-श्रीनगर हाईवे को रामबन क्षेत्र के गांगरू में पस्सियां गिरने से बंद कर दिया गया। सोमवार सुबह फिर से पस्सियां हटाने का काम शुरू होगा। इसके बाद ही हाईवे खोला जा सकता है। हाईवे बंद होने से सैकड़ों वाहन तथा यात्री फंस गए हैं। जरूरी सामान की सप्लाई भी बंद है।
विज्ञापन


रामबन में भूस्खलन से हफ्ते में तीसरी बार हाईवे बंद हुआ। पत्थर गिरने से श्री माता वैष्णो देवी का नया ट्रैक श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया। आधार शिविर कटड़ा से सांझी छत के बीच चॉपर सेवा भी प्रभावित रही। चिनाब दरिया के खतरे के निशान से ऊपर बहने के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुंछ के दोरंगली नदी पर बने पुल का एक हिस्सा बह जाने से दर्जनों गांवों का संपर्क कट गया है। तेज बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। दर्जन भर से अधिक कच्चे मकान गिर गए हैं। कई संपर्क मार्ग पस्सियां गिरने से बंद हैं।

अनंतनाग में बादल फटा, कार बही

heavy rain in jammu kashmir, many dead

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी रियासत के तीनों खित्तों में बारिश होगी। जम्मू में अधिकतर स्थानों पर पानी बरसेगा। जिला अनंतनाग में श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में रविवार को बादल फटने से एक ही परिवार के दो लड़कों की मौत हो गई। पहलगाम के गांव आडु में हुई इस घटना में दो लोग लापता हैं।

देर शाम तक दो शवों को बरामद कर लिया गया था, जबकि लापता लोगों को ढूंढा जा रहा है। घटनास्थल पर सुरक्षा बलों के साथ प्रशासनिक कर्मी राहत कार्यों में जुटे हैं। भारी बारिश के बीच डोडा के पास मनोई में एक वैन पुल से 100 फुट नीचे दरिया में जा गिरी। कार में दो लोग अरशद (सोती चंगा) और इरशाद (बिहार) सवार थे।

इनमें से एक का शव बरामद हुआ है। दूसरे की तलाश जारी है। बरामद शव की पहचान नहीं हो पाई है। रामबन में बिजली विभाग का लाइनमैन अब्दुल रसीद फैलती नाले में बह गया। रामबन क्षेत्र के उखराल-सीनावती लिंक रोड पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से उसकी चपेट में आकर 12वीं के छात्र जहीर की मौत हो गई।

तेज बारिश के कारण रविवार तड़के चार बजे रामबन के गांगरू इलाके में भारी भूस्खलन से पस्सियां राजमार्ग पर आ गईं।

बह गया पुल, बढ़ा खतरा

heavy rain in jammu kashmir, many dead

पहाड़ी का एक हिस्सा सड़क पर गिरने से दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। इस बीच, जम्मू से घाटी जाने वाले वाहनों को भी जम्मू, उधमपुर के बीच रोक दिया गया। रामबन के पास करीब 300 और पत्नीटाप के पास 100 छोटे बड़े वाहन खड़े हैं। रामबन से बनिहाल के बीच कई हिस्सों पर पहाड़ों से गिर रहे पत्थर वाहनों की आवाजाही में बड़ी चुनौती बने हैं।

एसएसपी (हाईवे) संजय कोतवाल के अनुसार घाटी से रामसू के पास जो वाहन पहुंचे थे उन्हें बनिहाल वापस भेज दिया गया। मुगल रोड में भी पस्सियां गिरने से शिकारगाह इलाके में एक घंटे तक यातायात ठप रहा। रविवार को मूसलाधार बारिश के कारण राजोरी शहर के नाले की पुली बह जाने से पुराने बस अड्डे से संपर्क कट गया।

बारिश से मक्की की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। चिनाब दरिया 34.2 फीट (33 फीट खतरे का निशान) और तवी नदी का जलस्तर 9.5 फीट (खतरे का निशान 14) तक पहुंच गया। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार देर रात से शुरू हुई बारिश रविवार दोपहर दो बजे तक रुक रुक कर जारी रही। पुलवामा के रोमंची नाले में जलस्तर काफी बढ़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed