फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy rain in jammu kashmir caused damage

राहत की बारिश आफत भी लाई, लोहे का पुल बहा

Wed, 24 Jun 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 24 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
heavy rain in jammu kashmir caused damage

बुधवार को रियासत में बारिश राहत के साथ आफत लेकर आई। मौसम का बदला मिजाज दो जुलाई से शुरू होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा की तैयारियों में भी खलल डाल सकता है। पुंछ में मूसलाधार बारिश से पुलस्त नदी पर बना अस्थायी लोहे का पुल बह गया। इससे जिला मुख्यालय से कई गांवों का संपर्क कट गया है। राजोरी में भी तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। पहाड़ी इलाकों में ओले गिरने से पारा गिर गया है।

विज्ञापन


कई पहाड़ी इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित है। श्रीनगर में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। झेलम स्थित अन्य नदी-नालों का जल स्तर बढ़ा है। जिला उधमपुर के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई, लेकिन राहत की बात है कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे फिलहाल बहाल है। जम्मू में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में बीते चौबीस घंटों में सबसे अधिक 59.8 मिलीमीटर बारिश से पारा गिरकर 11.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बीते 24 घंटों में 33.2 मिलीमीटर बारिश हुई। यहां बीती देर रात से बारिश जारी रहने से दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 14 डिग्री गिरकर 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 1.9 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में 2.8 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का अधिकतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में 1.0 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री गिरकर 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

कश्मीर के कोकरनाग में 3.9, काजीगुंड में 47.0, जम्मू संभाग के बटोत में 18.6, बनिहाल में 35.2, भद्रवाह में 19.3 मिलीमीटर बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed