{"_id":"57a6d8b34f1c1b8f3a2ba010","slug":"heavy-rain-in-j-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से तबाही, एक की मौत, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से तबाही, एक की मौत, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
पीएचई कर्मचारियों को बचाया गया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में शनिवार रात से जारी बारिश ने काफी तबाही मचाई है। बारिश की वजह से हुए भूस्खलन से एक महिला की मौत हो गई तो वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर है। भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर हाईवे भी बंद हो गया है।
जानकारी के मुताबिक जम्मू के परमंडल इलाके में बारिश के बाद हुए भूस्खलन की चपेटमें आने से एक महिला की मौत हो गई।
तो वहीं कठुआ के बिलावर इलाके के नाले में आए तेज बहाव में दो पीएचई कर्मचारी फंस गए। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू आपरेशन चलाकर उन्हें बचाया।
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर खेरी इलाके में भूस्खलन होने से हाईवे बंद हो गया है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर मलबे को हटाने की कोशिश कर रही हैं।

Jammu-Srinagar national highway blocked due a landslide in Kheri area of Udhampur.
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016