{"_id":"fedaa59c3e135bd9dce32e4fa8888646","slug":"heavy-rain-expected-on-24-and-25-july-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर, 24, 25 जून को झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर, 24, 25 जून को झमाझम बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 22 Jun 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
शनिवार रात को हुई बारिश से गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन उमस ने परेशान किया। आसमान से बरसी राहत की बारिश ने न्यूनतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट ला दी। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू संभाग में 24 और 25 जून को गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
जम्मू में रविवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यह तापमान शनिवार से सात डिग्री सेल्सियस कम है। रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
लेह में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू संभाग में अगले 24 घंटे में भी हलकी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन