फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy rain expcted in jammu for three days

जम्मू संभाग में तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी

Sat, 18 Jul 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 18 Jul 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
heavy rain expcted in jammu for three days

मौसम विभाग ने जम्मू संभाग में 19 से 21 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि आज जम्मू समेत कश्मीर और लद्दाख संभाग में हलकी से सामान्य बारिश हो सकती है। बारिश से पारा लुढ़कने से मौसम सुहाना हुआ है। वीरवार की रात हुई बारिश से कठुआ जिले के  गांव मुट्ठी जागीर में एक ग्रामीण के घर में पानी घुस गया, जिससे दीवार ढह गई। बिलावर के परना नाले में बहने से एक बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन


बच्चे की मां को जीएमसी रेफर किया गया है। सरथल में पहाड़ी खिसकने से मलबे के नीचे दबकर 18 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। जम्मू में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 29.6 और न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 27.6 दर्ज किया गया है। बनिहाल में अधिकतम तापमान 25.5, बटोत का अधिकतम तापमान 25.6 और भद्रवाह का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन


श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के बेस कैंप पहलगाम में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.5, कुपवाड़ा में अधिकतम तापमान 24.3, गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 18 जुलाई को रियासत के जम्मू, कश्मीर और लद्दाख संभाग में हलकी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने जम्मू संभाग में 19, बीस और 21 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed